हम आपका परिचय 61 वर्ष के एक ऐसे ब्लोगर से करवा रहें है ,जिन्होंने टिपण्णी कि परवाह और किसने क्या कहा को नजर अंदाज कर ना सिर्फ अपनी ब्लॉग लेखन के सार्थकता को बनाये रखा बल्कि अपने अच्छे इंसान होने के कर्तव्य को भी जमीनी स्तर पर करने का पुरजोर प्रयास किया है /
श्री राम बंसल ने गणतंत्र,इंसानियत और उसके लिए लिखने व जमीनी कार्य करने के लिए ब्लॉग का सार्थक प्रयोग किया ,जिसके लिए हम उनको इस पोस्ट के जरिये थोडा सम्मान देने कि कोशिस कर रहें हैं और हमारे नजर में यही ब्लोगिंग का सही उपयोग है ,वैसे हम चाहेंगे कि आप भी इनके ब्लॉग को पढ़ें और अपनी राय रखें / हम आगे भी ऐसे ब्लोगर कि चर्चा को जारी रखेंगे जो ना सिर्फ ब्लॉग लिख रहें हैं बल्कि जमीनी स्तर पर अपनी लेखनी और सोच को उतारने का प्रयास भी कर रहें हैं ,सही मायने में ब्लोगिंग इसी का नाम है और ऐसे लोगों कि वजह से ही ब्लोगिंग कि सार्थकता बरक़रार है ,हम इनके ब्लॉग पर प्रकाशित ह़र पोस्ट को पढने का प्रयास करते हैं,श्री राम बंसल लोकतंत्र के आधार को मजबूत करने के लिए उसके पहले पायदान यानि ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ने और वहाँ से एक मजबूती कि शुरुआत करने कि सोच रहें हैं,जिसमे हमने उनका भरपूर सहयोग करने का वादा किया है /
इनके सात निम्नलिखित ब्लॉग हैं जिनका लिंक हम दे रहें हैं,आशा है आप लोग भी इनके पोस्ट को पढ़कर इनके लेखनी और उम्दा सोच का फायदा उठायेंगे क्योंकि इन्होने ह़र रंग में देश और समाज हित में ब्लॉग और ब्लोगिंग का सदुपयोग किया है ----
http://bhaarat-bhavishya-chintan.blogspot.com/
http://mahaamaanav.blogspot.com/
http://mahaabhaarat.blogspot.com/
http://swastik-shubham.blogspot.com/
http://bhaarat-tab-se-ab-tak.blogspot.com/
http://shastra-shabd-vyakhya.blogspot.com/
http://khandoi.blogspot.com/












